भीलवाड़ा: हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का दूसरा दिन, वृन्दावन से आए कलाकारों ने की रासलीला
भीलवाड़ा। पुरूषोत्तम मास के पावन अवसर पर भगवान श्री हरि माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने हेतु धर्मनगरी भीलवाड़ा शहर में छोटी हरणी स्थित हनुमान टेकरी आश्रम में महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के सान्निध्य में पहली बार आयोजित सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को भी लक्ष्मी स्वरूपा कन्याओं के साथ यजमानों ने महायज्ञ में आहुतियां दी।