नौहट्टा: जंयतीपुर में जमीनी विवाद के दौरान मारपीट, एक व्यक्ति घायल; दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
जमीनी विवाद में मारपीट, एक घायल; दो गिरफ्तार रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, लखन यादव और शिवपूजन यादव के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था।