हायाघाट: युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में मातम, पीड़ित परिवार का प्रेमिका के परिवार पर हत्या का आरोप, एनकाउंटर की मांग
अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के शीरानिया गांव निवासी मोहम्मद रहमत अली के पुत्र मोहम्मद अरमान की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक का शव लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भिगो मोहल्ला स्थित एक बगीचे से बरामद किया गया, जिसके बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के घर में चीख-पुकार का माहौल है ।