बड़ी सादड़ी के ब्रह्मपुरी स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर में शनिवार को तुलसी विवाह समारोह उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित हुआ। यह आयोजन स्थानीय निवासी पूनम चंद भोई माली के निमंत्रण पर संपन्न हुआ, जिसमें मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, सदस्य और सर्व समाज के श्रद्धालु शामिल हुए।