हरिद्वार: बहादराबाद थाना पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, देसी और अंग्रेजी शराब की 30 पेटी की बरामद
बहादराबाद थाना पुलिस ने आज कोर कॉलेज के पास से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के कब्जे से 15-15 देसी और अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुई है। आरोपी मंजेश शांतरशाह और रविलाल बहादराबाद गांव का निवासी है। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया है।