गड़हनी: 25 घंटे बाद भी बनास नदी गड़हनी में लापता दोनों मासूम का नहीं मिला सुराग, परिवार में मातम
गड़हनी बनास नदी में डूबे दोनों माशूम का 25 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल आया,जबकि शनिवार शाम से ही एसडीआरएफ की टिम नाव लेकर खोजी अभियान चला रही है। दोनो माशूम शांतिनगर वार्ड 2 के 7 वर्षीय हिमांशु कुमार और 10 वर्षीय प्रीतम केशरी उर्फ गोलू कुमार है। दोनो माशूम शनिवार दोपहर दोस्तो के साथ बनास नदी गड़हनी में नहाने गए थे लेकिन तेज बहाव के कारण नदी में बह गए।