खागा: धाता में पान की गुमटी का पल्ला तोड़कर हजारों की चोरी, दुकानदार ने थाने में दी सूचना, पुलिस कार्रवाई में जुटी
Khaga, Fatehpur | Aug 15, 2026 धाता। फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के नगर पंचायत धाता के वार्ड नंबर चार मजीजगंज निवासी रामनरेश मौर्य पुत्र स्वर्गीय सीताराम मौर्य की सूर्यकुंड पक्का तालाब स्थित नगर पंचायत कार्यालय के पास लकड़ी की पान की दुकान में चोरी हो गई। चोरों ने दुकान के पीछे लगा लकड़ी का पल्ला निकालकर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखा पान, गुटखा समेत अन्य सामान व नकदी पार कर दी।