मंझनपुर: कमासिन के पास ई-रिक्शा की टक्कर से 60 वर्षीय बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा से घर लौट रहे बाइक सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग को सैनी थाना क्षेत्र के कमासिन के पास ई-रिक्शा सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पप्पू गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए। सैनी थाना क्षेत्र के रामपुर धमावा निवासी पप्पू गौतम (60) पुत्र स्वर्गीय बनवारी लाल किसी काम से मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा गए थे।