नेपाली अंग्रेजी व देशी सौंफी शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
सोनबरसा. कन्हौली थाना पुलिस ने शनिवार को मरपा गांव में कार्रवाई करते हुए एक बाइक सवार तस्कर को नेपाली अंग्रेजी एवं देशी सौंफी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान मरपा गांव निवासी मोहन साह के पुत्र योगेन्द्र साह के रूप में की गई है.
थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि पुलिस गश्ती के दौरान मरपा गांव में नेपाल की तरफ से बिना नंबर की टीवीएस बाइक पर सवार एक युवक तेज गति से आ रहा था. पुलिस वाहन को देखते ही उसने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया.
तलाशी के दौरान बाइक की सीट और डिक्की से अंग्रेजी शराब मेक डबल की 30 बोतल (180 एमएल) तथा 51 पीस नेपाली देशी सौंफी शराब (300 एमएल) बरामद की गई. पुलिस ने बाइक और शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
#Sonbarsa #KanhauliPolice #SitamarhiNews #BiharPolice #LiquorSmuggling #NepaliLiquor # शराबतस्करी #सीतामढ़ी #सोनबरसा #कन्हौली
🗝️ कन्हौली थाना, योगेन्द्र साह, मरपा गांव, शराब तस्करी, नेपाली अंग्रेजी शराब, नेपाली सौंफी शराब, बाइक जब्त, शराब तस्कर गिरफ्तार, सीतामढ़ी पुलिस, सोनबरसा न्यूज़
Bajpatti, Sitamarhi | Nov 21, 2026