चक्रधरपुर: इटोर पंचायत भवन में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी गई, पंचायत भवन का भी हुआ उद्घाटन
झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर चक्रधरपुर प्रखंड के इटोर पंचायत भवन में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही पंचायत भवन का उद्घाटन भी किया गया।