महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जिले के प्रवास के दौरान ग्राम जालबांधा एवं सलोनी पहुंचकर आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जालबांधा आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से बातचीत कर उनकी गतिविधियों, सीखने की प्रक्रिया तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) की जानकारी ली। बच्चों से विभिन्न प्रश्न पूछकर उन्होंने उनके उत्साह एवं आत्मविश्वास की सराहना की। सलोनी आंगनबाड़ी केंद्र में भी उन्होंने ईसीसीई गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों की आयु के अनुरूप खेल-खेल में सीखने, गतिविधि आधारित शिक्षा तथा केंद्र के वातावरण को बच्चों के अनुकूल बनाए रखने पर जोर दिया।
#kcgdistrict #9वाँ_राष्ट्रीय_पोषण_सप्ताह