घोड़ाडोंगरी: रानीपुर पुलिस ने घोड़ाडोंगरी टोल प्लाजा पर ट्रक से 180 लीटर डीजल चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश
घोड़ाडोंगरी टोल प्लाजा पर खड़े ट्रक से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का रानीपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से कुल लगभग 670 लीटर डीजल बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह टोल प्लाजा सहित विभिन्न क्षेत्रों में डीजल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।