टीकमगढ़: ट्रैक्टर हादसे में दादी की मौत, इंसाफ के लिए परिवार भटक रहा, कलेक्ट्रेट में की शिकायत
टीकमगढ़ के ग्राम अस्तौन में 24 मार्च 2026 को ट्रैक्टर हादसे में बुजुर्ग नन्नीबाई कुशवाहा की मौत हो गई। मामले में FIR दर्ज है, लेकिन अब तक पुलिस ने न्यायालय में चालान पेश नहीं किया। इससे परिवार का मुआवजा क्लेम अटका हुआ है। पीड़ित ने जनसुनवाई में कलेक्टर से जल्द कार्रवाई की मांग की है।