सरैया: डोकरा मे बाइक,एम्बुलेंस और बोलेरो की टक्कर में दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल
सरैया थाना क्षेत्र के डोकरा में बाइक ,एंबुलेंस और बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टक्कर मार कर मौके से बोलेरो फरार हो गया। घायल लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से CHC सरैया पहुंचाया गया ।जहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है।