लैलूंगा: छात्राओं की साइकिल वितरण पर बवाल, गुणवत्ता पर उठे सवाल, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने रुकवाया वितरण
लैलूंगा के शासकीय हाई स्कूल कुपाकानी में साइकिल वितरण के दौरान गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच पूरी होने तक वितरण रोकने और उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है।