नवाबगंज: बाराबंकी के कई स्कूलों में प्रवर्तन टीमों ने पहुंचकर वाहनों का किया निरीक्षण, 7 वाहनों के चालान
बाराबंकी में अनफिट स्कूली वाहनो के विरुद्ध परिवहन विभाग द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तृतीय सप्ताह 15 से 21 जनवरी तक चलाये जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के अन्तर्गत मंगलवार करीब 1 बजे सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अंकिता शुक्ला, सम्भागीय निरीक्षक प्राविधिक बलवन्त सिंह यादव व यातायात प्रभारी रामयतन यादव की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया।