बास्तानार: सुशासन की एक मिसाल, 15 वर्षीय योगेश को मौके पर ही मिली दिव्यांग पेंशन की सौगात
सुशासन और त्वरित न्याय के संकल्प को दोहराते हुए आज बस्तर जिले के ग्राम पंचायत धुरागांव में एक प्रेरणादायक मामला सामने आया। यहाँ आयोजित 'सुशासन शिविर 2026-27' के दौरान प्रशासन की संवेदनशीलता के चलते एक दिव्यांग किशोर को तत्काल राहत पहुँचाई गई। ग्राम पंचायत धुरागांव के निवासी थबीर राम मंडावी के 15 वर्षीय पुत्र योगेश, जो पैर से दिव्यांग हैं।