गुना: बजरंगगढ़ बाईपास पर ड्रिंक एंड ड्राइव पर कार्यवाही, ट्रक चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से की जांच में नशे में कोई नहीं मिला
गुना में बजरंगगढ़ बाईपास पर बीते महीने सामने आई दो तीन गंभीर सड़क दुर्घटनाओं को लेकर 4 जुलाई को पुलिस और प्रशासन ने भारी वाहनों पर ड्रिंक एंड ड्राइव की कार्यवाही की। यातायात थाना प्रभारी ने बताया, 15 से 20 ट्रक एवं अन्य भारी वाहनो की जांच की कोई भी चालक शराब या अन्य नशे में नहीं मिला। सभी को यातायात नियम पालन करने, सुरक्षित यातायात को लेकर जागरूक किया गया।