टीकमगढ़: गुना अलोपा रोड पर कार पलटने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल फरार
टीकमगढ़ जिले के गुना अलोपा रोड पर मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे एक सड़क हादसा हो गया। 100 डायल के पायलट सुरेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक कार अलोपा गांव से गुना जा रही थी, रास्ते में कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं जो फरार हो गए हैं।