टीकमगढ़: सियाग गांव के किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पोस्टमॉर्टम रूम में रखवाया गया शव
टीकमगढ़ जिले के सियाग गांव निवासी किशोर की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोर का नाम रोहित यादव निवासी सियाग गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि किशोर गांव में क्रिकेट मैच खेलने गया था इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी उसको उल्टी हुई। परिजन किशोर को जिला अस्पताल लाए जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।