हुज़ूर: पॉलिटेक्निक चौराहे पर लगे टावर पर चढ़ा युवक, सैलरी ना मिलने से था नाराज़
Huzur, Bhopal | Jan 11, 2025 भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहा पर स्थित टावर पर एक युवक चढ़ गया। करीब 80 फीट की ऊंचाई पर युवक को चढ़ा देख आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने नगर निगम की टीम को मौके पर बुलाया। थाना प्रभारी घूरमेद्र सिंह ने माइक के माध्यम से उससे बात की। तब उसने मालिक की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी के इरादे से टावर पर चढ़ने की बात स्वीकार की।