हसपुरा: नवरात्र के कलश स्थापना के साथ हसपुरा के पटेल चौक, पूरानी दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न जगहों पर शैलपुत्री की पूजा हुई
हसपुरा तहसील के हसपुरा पटेल चौक, बड़ी फिल्ड , पूरानी दुर्गा मंदिर, नरसंन मोड़, सीएचसी अस्पताल परिसर, डुमरा, पीरु, रघुनाथपुर, सिहाड़ी, पचरूखिया,सोनहथु, जैतपुर सहित विभिन्न जगहों पर नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ शैलपुत्री की पूजा से प्रारंभ हो गया। आचार्य आशुतोष मिश्रा, अमरेश पाण्डेय सहित अन्य पंडितों ने पूजा कराया।