रानीगंज प्रखंड के बगुलाहा पंचायत स्थित मैथिल टोला, कोशीशरण घरबंधा गांव में अवस्थित कल्याणेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 48 घंटे का ‘हरे राम... हरे कृष्ण...’ रामधुनी अष्टयाम संकीर्तन सोमवार से विधिवत शुरू हो गया। संकीर्तन की गूंज से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया है