गंगधार झालावाड़
वसुंधरा राजे दूसरी बार बनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
झालावाड़-गंगधार क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए बड़े ही गर्व की बात! राजस्थान की लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भाजपा की नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दूसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
मंडल अध्यक्ष हेमराज सिंह बना के नेतृत्व में उन्हेल-नागेश्वर बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि वसुंधरा राजे के लंबे सांगठनिक अनुभव और कुशल नेतृत्व से राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को एक नई मजबूती और ऊर्जा मिलेगी।
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य विजय सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, यशवंत सिंह, मुकेश व्यास, नीरज सिंह मगसी, सुरेश सिंह बिलखेड़ी, गोकुल सिंह, मनोहर सेन, बूथ अध्यक्ष शंकर लाल बागरी, दिलीप जैन, कैलाश मेहर सहित कई कार्यक�