धोरैया: धोपसंडा गांव में नाइट कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, मुखिया प्रतिनिधि ने किया शुभारंभ
प्रखंड के चलना पंचायत के धोपसंडा गांव में गुरुवार की देर रात नाइट कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद अनवर ने किया। शुक्रवार को दिन के करीब 10 बजे मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि उनके द्वारा क्रिकेट कप टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।