धोरैया: धनकुंड नाथ शिव मंदिर परिसर में तालाब की सफाई और अन्य सुविधाओं के लिए लोजपा के प्रदेश सचिव ने बीडीओ को आवेदन दिया
बसबिट्टा गांव निवासी लोजपा के प्रदेश सचिव नीरज पासवान ने प्रखंड अंतर्गत मकैता बबुरा पंचायत में स्थित धनकुंड नाथ महादेव मंदिर परिसर में तालाब सफाई, शौचालय निर्माण एवं पेयजल सुविधा की व्यवस्था करने को लेकर बुधवार को धोरैया बीडीओ रश्मि भारती को आवेदन दिया है. कहा है कि बाबा धनकुंड नाथ मंदिर आस्था का अद्भुत संगम है .