धोरैया: रिफायतपुर गांव में भागवत कथा के लिए ध्वजारोहण किया गया
प्रखंड के रिफायतपुर गांव में आगामी 21 मई से आयोजित होने वाले श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ हेतु शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे ध्वजारोहण का कार्य संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ग्रामीणों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया।ग्रामीण गणेश गुंजन कुमार ने बताया कि 27 मई तक कथा चलेगी. मौके पर ग्रामीण अमृतेश कुमार ,जयकांत सिंह आदि मौजूद रहे।