धोरैया: सीताचक गांव में विवाहिता की गला दबाकर की गई हत्या, ससुरालवालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
सीताचक गांव में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि विवाहिता शोभा कुमारी के पिता बौंसी थाना क्षेत्र के दलिया गांव निवासी कौशल कुमार मांझी ने धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी मेें कहा है कि सीताचक निवासी उचित कुमार मांझी से वर्ष 2013 में शादी हुआ था.