जसीडीह, देवघर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर रविवार को जसीडीह में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जसीडीह नगर अध्यक्ष श्री अमरजीत दुबे एवं मीडिया प्रभारी श्री दीपक राज ने इस्कॉन प्रमुख श्रीनिवास गोपालदास प्रभु जी को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
मौके पर नगर अध्यक्ष अमरजीत दुबे एवं मीडिया प्रभारी दीपक राज ने कहा कि इस्कॉन के प्रभुजी के मार्गदर्शन, भक्तिमय कीर्तन और सभी भक्तों के सहयोग से इस वर्ष जसीडीह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का सफल आयोजन हुआ।
इस अवसर पर इस्कॉन के अन्य प्रभुजी एवं भक्तगण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान इस्कॉन के प्रचार-प्रसार, संस्था के विकास और आगामी धार्मिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।
अंत में सभी भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन किया। इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
#iskcondeoghar #iskcon #deoghartalks #deoghar #HareKrishna
Deoghar, Deoghar | Sep 13, 2026