भानपुरा: कलेक्टर के मार्गदर्शन में 14 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा दस्तक अभियान
कलेक्टर दिव्यांक सिंह के मार्गदर्शन में, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. द्विवेदी, दस्तक, अभियान के नोडल अधिकारी, डॉ. सुरेश सोलंकी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक निलेश गर्ग डीपीएम के सानिध्य में जिले में दस्तक अभियान 14 जुलाई से 31 अगस्त तक संपूर्ण जिले में चलाया जा रहा है। जिसको लेकर विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो का टीमों ने भ्रमण किया।