अनुमति नहीं मिली, फिर भी निकली सीजेपी की रैली; गेट फांदकर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
मुरैना: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ कथित लाठीचार्ज के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुरैना में प्रदर्शन किया। प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद कार्यकर्ता रेस्ट हाउस का गेट फांदकर बाहर निकले और बैरियर चौराहे से एमएस रोड होते हुए नेहरू पार्क तक रैली निकाली। प्रदर्शन में भीम आर्मी और कुछ छात्र भी शामिल हुए। एसडीएम रामनिवास सिंकरवार ने बताया कि रैली की अनुमति नहीं थी। प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित अभद्र भाषा के प्रयोग की शिकायत मिली है, जिसकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#मुरैना #morena #CJP