छबड़ा: हरनावदाशाहजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 40 पंखे चोरी, पुलिस थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट
Chhabra, Baran | Mar 18, 2025 हरनावदाशाहजी कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की नवनिर्मित लेब में लगे 40 पंखे चोरी हो गये। पंखे कब चोरी हुए इसका विधालय प्रशासन को पता नहीं है। लेब की बिल्डिंग का निर्माण आठ माह पहले हुआ था। बिल्डिंग हैंडओवर के बाद से वहां कमरों में ताला लगा हुआ था। मौके का फायदा उठाकर चोरों ने कमरों के पंखों पर ही हाथ साफ कर दिया।