छबड़ा: डॉ भीमराव अंबेडकर सहकारी समिति छीपाबड़ौद की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई
Chhabra, Baran | Mar 16, 2025 डॉ.भीमराव अंबेडकर सहकारी समिति छीपाबड़ौद की आवश्यक बैठक समेल धाम पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षक जगदीश प्रसाद वर्मा ने भगवान बुद्ध और संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर को कैंडल प्रज्वलित कर आगाज किया। बैठक का संचालन सहकारी समिति अध्यक्ष गणेश कुमार वर्मा ने किया। सहकारी सदस्य हेमराज ऐरवाल को ₹50000 का ॠण का चेक सौंपा।