छबड़ा: हरनावदा शाहजी में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का समापन, 321 किसानों का पंजीकरण किया गया
Chhabra, Baran | Mar 17, 2025 हरनावदाशाहजी कस्बे के अटल सेवा केंद्र परिसर में केंद्र व राज्य सरकार की एग्री स्टेक योजना के तहत 15 से 17 मार्च तक आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविर का सोमवार समापन हुआ। फार्मर रजिस्ट्री शिविर के अंतिम दिन भी किसानों के 321 फार्मर आईडी और 4 जन्म प्रमाण पत्र का पंजीकरण कराया।