छबड़ा: हरनावदा शाहजी में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का आयोजन, पहले दिन 252 किसानों ने कराया पंजीकरण
Chhabra, Baran | Mar 15, 2025 हरनावदाशाहजी. कस्बे के अटल सेवा केंद्र परिसर में तीन दिवसीय फार्मर रजिस्ट्री शिविर का शनिवार को आयोजन हुआ। शिविर में पहले दिन देर शाम तक 252 किसानों का रजिस्ट्रेशन कर फार्मर आईडी बनाई गई। शिविर का शुभारंभ उपसरपंच संजय पारेता ने किया। शिविर के प्रथम दिन शनिवार को अटल सेवा केंद्र में सुबह से ही किसानों की भीड़ नजर आईं।