छबड़ा: छीपाबड़ौद में हिन्दू नववर्ष को भव्यता प्रदान करने हेतु सर्व समाज की बड़ी बैठक सम्पन्न हुई
Chhabra, Baran | Mar 17, 2025 हिन्दू नववर्ष स्वागत समिति की बैठक आर्य वाटिका में नववर्ष स्वागत समिति के संयोजक राजेन्द्र योगी,सह संयोजक रवि गौतम एवं संरक्षक नरेंद्र मित्तल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। जिसमें हिन्दू नववर्ष बडे़ ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया | भव्य शोभायात्रा को आकर्षक एवं मनमोहक बनाने के लिए सभी भगवा पगड़ी धारण करेंगे।