मंत्री के सामने ही डाटा ऑपरेटर ने मांगी ₹50 हजार की रिश्वत, तुरंत सस्पेंड करने का आदेश!
#बिहार के सीतामढ़ी में भ्रष्टाचार का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एसटी-एससी कल्याण विभाग के मंत्री लखेन्द्र पासवान जनता की शिकायतें सुन रहे थे। इसी दौरान उन्होंने शिकायतकर्ता से आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर को फोन मिलवाया।
फोन स्पीकर पर था और मंत्री खुद पूरी बातचीत सुन रहे थे। आरोप है कि कर्मचारी ने अनुदान की राशि जारी करने के बदले ₹50,000 रिश्वत की मांग कर दी। रिश्वत की मांग सुनते ही मंत्री ने अधिकारियों को एक घंटे के भीतर आरोपी कर्मचारी को निलंबित (सस्पेंड) करने का निर्देश दे दिया।
इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो देखें और अपनी राय बताएं—क्या भ्रष्टाचार के मामलों में हर जगह ऐसी ही त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए?
#Bihar #Sitamarhi #BreakingNews #Corruption #LakshendraPaswan #KaawKaawNews
Chapra, Saran | Aug 1, 2026