कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला पंचायत धमतरी के सभाकक्ष में जिले में संचालित आजीविका संवर्धन से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों, क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य हासिल करें। उन्होंने कहा कि आजीविका विकास की योजनाओं का लाभ ग्रामीण परिवारों तक पहुंचना चाहिए तथा इनके माध्यम से रोजगार के स्थायी अवसर सृजित कर हितग्राहियों की आय में वृद्धि सुनिश्चित की जाए।
#dhamtari #chhattisgarh
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh
1 views | Dhamtari, Chhattisgarh | Oct 23, 2026