छत्तीसगढ़ में आधुनिक और सुदृढ़ परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक और मील का पत्थर साबित होने वाली रायपुर-कुरूद यात्री रेल सेवा शुरू हो गई है। यह ऐतिहासिक पहल क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देने वाली है।
इस नई रेल सेवा के शुरू होने से धमतरी जिले के अंतर्गत आने वाले महत्वपूर्ण क्षेत्र—सिर्री, चटौद और कुरूद—अब सीधे देश के रेल नेटवर्क से जुड़ गए हैं। इससे न केवल स्थानीय निवासियों को आवागमन की बेहतरीन सुविधा मिलेगी, बल्कि राजधानी रायपुर तक पहुंचना भी बेहद आसान हो जाएगा।
इस सौगात से व्यापार, शिक्षा और दैनिक आवाजाही करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई ऊर्जा मिलेगी।
क्षेत्रवासियों ने इस अभूतपूर्व सौगात के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया हैं।
#RaipurKurudRailService #Dhamtari #RailConnectivity #Chhattisgarh #IndianRailways
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh