महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के जिले में क्रियान्वयन, विकास कार्यों की प्रगति तथा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। सांसद श्रीमती चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूर्ण जवाबदेही, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
#dhamtari #chhattisgarh
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh