चित्तौड़गढ़। शहर के कोर्ट के सामने स्थित महाराणा प्रताप कॉलोनी में गुरुवार रात बड़ी चोरी की वारदात हुई। परिवार के उदयपुर जाने पर अज्ञात बदमाश खिड़की का लोहे का एंगल काटकर सूने मकान में घुसे। चोर अलमारियों के ताले तोड़कर 13-14 तोला सोना, तीन किलो चांदी, 50 हजार नकद और मोबाइल चुरा ले गए।