नुआंव: बीआरसी में मैट्रिक और इंटर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
Nuaon, Kaimur | Apr 9, 2026 मिली जानकारी के अनुसार बीआरसी भवन में गुरुवार की दोपहर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया। जहां कई शिक्षक और बीआरसी के कर्मी उपस्थित रहे।