मंझनपुर: मनरेगा मजदूरी भुगतान में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, मंझनपुर में डीएम ने बैठक कर दिए सख्त निर्देश
अखिल भारतीय प्रधान संगठन द्वारा दिए गए समस्याओं के ज्ञापन को डीएम ने संज्ञान में ले लिया है। उन्होंने त्वरित कार्रवाई किए जाने का निर्देश संबंधित विभागाध्यक्षों को दिया। उन्होंने मनरेगा योजनांतर्गत कराए गए कार्यों की मजदूरी एवं सामग्री के भुगतान के सम्बन्ध में उपयुक्त मनरेगा को सख्त निर्देश दिया कि शासन से धनराशि अवमुक्त होते ही सभी के खाते में भेजी जाए।