गढ़वा: गढ़वा: भूमि विवादों को प्राथमिकता से निपटाए जिला प्रशासन - धीरज
Garhwa, Garhwa | May 31, 2026 गढ़वा जिले में बढ़ते भूमि विवादों और भू-माफियाओं की सक्रियता पर चिंता व्यक्त करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य एवं मीडिया पैनलिस्ट धीरज दुबे ने रविवार को जिला प्रशासन से ऐसे मामलों के त्वरित और निष्पक्ष निपटारे की मांग की है। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद केवल राजस्व संबंधी समस्या नहीं रह गई है, बल्कि यह धीरे-धीरे कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द