गोपालगंज: देवापुर पुरदिल गांव में आपसी विवाद में पिता की पीट-पीटकर हत्या, पुत्र घायल, पुलिस जांच में जुटी
जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के देवापुर पुरदिल गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पड़ोस के लोगों ने एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या कर दी। जबकि पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।