गोपालगंज: कमलापुर गांव से पुलिस ने हत्या के मामले में 5 साल से फरार एक आरोपी को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश
बरौली थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के एक मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आया आरोपित कमालपुर गांव के इंद्रदेव यादव का पुत्र राजबलम यादव बताया जाता है। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपित काे संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।