किरीबुरू थाना पुलिस ने एक फरार आरोपी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर सख्त कार्रवाई करते हुए उद्घोषणा (Proclamation) जारी कर दी है। यह कार्रवाई चाईबासा स्थित न्यायिक दंडाधिकारी (J.M.F.C.) की अदालत के निर्देश पर की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सूरज करूवा एन.आई. एक्ट की धारा 138 के तहत आरोप तय किए गए हैं और वह फरार चल रहा है।