भोरे: भोपतपुरा के पास वाहन जांच में विदेशी शराब के साथ बाइक जब्त, पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी अंतर्गत भोपतपुरा के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के क्रम में 24.510 लीटर विदेशी शराब व एक बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति जगतौली ओपी क्षेत्र के लुहसी गांव निवासी स्वर्गीय रामायण यादव का पुत्र छोटे लाल यादव बताया जा रहा है।