भोरे: हुस्सेपुर में ठंड से एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, गेहूं के खेत में शव मिलने से फैली सनसनी
भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर वार्ड संख्या 18 में उस समय सनसनी फैल गई जब गेहूं के खेत में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर का शरीर मृत अवस्था में पाया गया। सोमवार की सुबह करीब 9:00 बजे खेत की और कुछ ग्रामीण गए तो मृत मोर के शव को देखकर तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची और मामले जांच पड़ताल शुरू कर दी।