🌸 शुक्राह में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया जातर मेला, विधायक DS ठाकुर ने की मुख्यातिथि के रूप में शिरकत
Suneel Pahadi ✍️
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत भड़ेला के शुक्राह में प्रसिद्ध जातर मेले का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री DS ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को जातर मेले की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन मदन ठाकुर, समाजसेवी अंजू धीमान सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक DS ठाकुर ने कहा कि जातर मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन परंपराओं के प्रतीक हैं। ऐसे पारंपरिक आयोजन हमारी लोक संस्कृति को जीवित रखने के साथ-साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।
मेले में क्षेत्रवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया।
पहाड़ी न्यूज़ सुनील पहाड़ी
#शुक्राह #जातर_मेला #भड़ेला #सलूणी #DSThakur #मदन_ठाकुर #अंजू_धीमान #ChambaNews #SalooniNews #DalhousieNews #HimachalNews #PahadiNews #हिमाचली_संस्कृति #लोक_संस्कृति #हिमाचल_प्रदेश
Chamba, Chamba | Nov 1, 2026